आखिर मछली के साथ दूध पिने से क्या होता हैं।
- The लॉलीपॉप न्यूज़

- Jul 21, 2018
- 2 min read
आपके जिंदगी में कभी न कभी किसी ने चाहे दादी हो नानी हो मौसी हो या चाची हो, ये जरूर कहा होगा मछली और ढूध एक साथ न खाए।ये शारीर के लिये नुकसान हो सकता हैं,या ये कहते होंगे कि मछ्ली ओर ढूध साथ खाने से शारीर पे सफेद दाग हो सकता है जिसे वैज्ञानिक भाषा में "ल्यूकोडर्मा" कहते हैं।

तो चलिए आज आपको The लॉलीपॉप न्यूज़ ये बताएगा कि आखिर इसमे कितना % सच है और कितना % झूठ।
ये सच ओर झूठ जानने से पहले ये जान लीजिए कि कि शरीर मे सफेद दाग कैसे पड़ते हैं, असल मे होता यू हैं कि शरीर को विशेष रंग देने वाली कोशिकाएं शरीर के किसी अंग में मर जाती हैं तो वहा का अंग सफेद पड़ जाता हैं।
अब सवाल ये उठता या बैठता है की क्या सचमुच मछली ओर ढूध साथ मे खाने से शरीर मे सफेद दाग पड़ जाता हैं तो पहले ये बात अपनी खोपड़ी से निकाल लीजिए की मछली और ढूध को एक साथ खाने से कोई सफेद दाग होता हैं। ये भी पढ़े इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के फायदे।

भारत के बंगाल और दुनिया के बहुत सारे जगह पे ढूध को मछली के साथ बहुत बरसों से खाया जाता रहा हैं।पर ऐसा कोई घटना सामने नही आया है। तो यहां सवाल ये उठता हैं कि हमारे दादी नानी चाची फुआ काहे कहते हैं कि मछली और ढूध एक साथ न खाओ।
वास्तविकता ये हैं कि मछ्ली ओर ढूध प्रोटीन से भरपूर होता है ओर आपको पता हैं अगर दोनों तरफ सहवाग जैसा बल्लेबाज बल्लेबाजी करेगा तो रन ज्यादा पड़ेगा ही, कहने का मतलब हैं कि ढूध ओर मछली दोनो दोनो में भरपूर प्रोटीन होने के कारण इसे पचाने में ज्यादा वक्त लगता हैं सीधे कहे तो इससे हाजमे पे असर पड़ता हैं तो अगर आपका हाजमा सही हैं तो जम के खाइये मछली के साथ ढूध ओर पढ़ते रहिये The लॉलीपॉप न्यूज़
आपको ये लेख कैसा लगा कमेंट करके बताइए अगर आपको ये लेख अच्छा लगा तो अपने दादी नानी चाची फुआ सबको शेयर कर दीजिये।




Comments