खाना खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए पता चल गया!
- The लॉलीपॉप न्यूज़

- Sep 7, 2018
- 2 min read
नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहे हैं, The लॉलीपॉप न्यूज़
आपने अपने बड़ों से ये ज़रूर सुना होगा कि खाना खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए. आप सुन लेते हैं. मानना है या नज़रंदाज़ करना है ये आप पर निर्भर करता है. बड़ों का काम था बताना और आपका सुनना. लेकिन आज हम बताएंगे कि क्यों खाना खाने के दौरान और तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. ये मुमकिन है कि आपने ‘जठराग्नि’ वाला सिद्धांत सुना हो जिसमें बताया गया है कि पानी पीने से पेट की आग बुझ जाती है. हम उसपर बिना कोई सवाल उठाए एक नई वैज्ञानिक रिसर्च से आपको रू-ब-रू कराना चाहते हैं जिसने इस सवाल का जवाब दिया है कि हम खाना खाने के बाद पानी क्यों ना पीएं.
हाल ही में दक्षिण अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों ने 35 लोगों पर रिसर्च करके इस बात को साबित किया कि खाना खाने के बाद पानी पीने से खून में शुगर की मात्र बढ़ जाती है. ये मात्रा तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब हम खाने के साथ पानी पीते हैं. जिन लोगों पर रिसर्च किया गया उन्हें खाने के लिए डोनट दिए गए. डोनट गोल-सा एक खाद्य पदार्थ होता है जिसके बीचों बीच एक छेद होता है. जिन्होंने खुद नहीं खाया, उन्होंने किसी न किसी इंग्लिश पिच्चर में इसे देखा होगा. डोनट मीठा या फीका हो सकता है. जिन लोगों ने ये खाया उनसे खाने के पहले, खाने के दौरान और खाने के बाद पानी पीने के लिए कहा गया. जिन लोगों ने डोनट खाने के दौरान पानी पीया उनके खून में शुगर की मात्र सबसे ज्यादा थी. खाने से पहले पानी पीने वालों के खून में ये मात्र सबसे कम रही.
क्लीनिकल न्यूट्रीशन ईएसपीईएन में छपी इस रिपोर्ट के आधार पर ही खाने के साथ पानी पीने से ज़्यादा शुगर वाला निष्कर्ष निकला.
मॉरल ऑफ द स्टोरी ये कि ज्यादा पानी का सेवन शरीर में खाने से ग्लूकोज सोखने की क्षमता बढ़ा देता है. वैज्ञानिक मानते हैं कि डोनट वाली ये बात खाने की दूसरी चीज़ों पर भी लागू होती है. तो नोट करने लायक बात ये रही-

#. खाने के साथ पानी पीने से शरीर में सबसे ज़्यादा शुगर जाती है;
#. खाने के बाद पानी पीने से शरीर में कुछ कम शुगर जाती है;
#. खाने से पहले पानी पीने पर शरीर में शुगर की सबसे कम मात्रा जाती है.
तो अगर आप शुगर के मरीज़ हैं (या नहीं बनना चाहते हैं) तो आपकी कोशिश रहनी चाहिए कि खाने से पहले पानी पी लें. खाना खाने के साथ या तुरंत बाद पानी पीने से बचें.




Comments