top of page

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के फायदे।

(नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहे हैं, The लॉलीपॉप न्यूज़ तो आईये पढ़ना शुरु करते हैं।

अगर आप इनकम टैक्स के दयारे में नहीं आते हैं और आप सोच रहे हैं की इनकम टैक्स रिटर्न भरे की नहीं भरे

तो चलिए हम आपका थोड़ा टेंशन काम कर देते हैं। टेंशन काम करने का सबसे बढ़िया तरीका हैं की आपको इसके फयदे बता देते हैं

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के फायदे।



1 टैक्स रिफंड लेने के लिए

अगर आपका टीडीएस कटा हैं, और आप टैक्स वापस लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना होगा।वैसे इनकम टैक्स रिफंड मिल जाये तो उसका एक अलग ही मजा हैं।



2 लोन और क्रेडिट कार्ड लेने में आसानी

जब से विजय माल्या और निरब मोदी देश छोड़कर भागा हैं, हर कोई चाहता हैं, कि लोन लेकर बिज़नेस करे, पर जब भी आप लोन लेने जायेंगे चाहे बिज़नेस लोन हो या होम लोन हो या कार लोन हो ,सबके लिए 2-3 साल के इनकम टैक्स रिटर्न की डिटेल बैंक द्वारा माँगा जायेगा। इससे बैंक आपकी वित्तीय स्थिति और लोन को चुकाने की क्षमता का अंदाजा लगाते हैं। यदि आप अपनी लोन ऐप्लिकेशन के साथ आईटीआर की कॉपी भी देते हैं तो आपके लोन की जल्दी प्रोसेस होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसी तरह क्रेडिट कार्ड कंपनियां भी कार्ड जारी करने से पहले आईटीआर की कॉपी को प्राथमिकता देती हैं।( आप पढ़ रहे हैं The लॉलीपॉप न्यूज़ )



3 वीजा प्रोसेस में आसानी

अगर आपको विदेश घूमने का शौक हैं तो वीजा लेना आवश्यक होगा (वैसे आप नएपन बिना वीसा के भी जा सकते हो ) और कुछ देशो में जाने के लिये 2-3 साल का इनकम टैक्स रिटर्न कॉपी की जरूरत पड़ सकती हैं।



4 अड्रेस प्रूफ अगर आप अपना रिटर्न समय पर और नियमित फाइल करते हैं तो असेस्मेंट ऑर्डर को आधार या पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते हुए अड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।(आप पढ़ रहे हैं The लॉलीपॉप न्यूज़)




अब आपको समझ आ गया होगा कि इनकम टैक्स के दायरे में नहीं हैं फिर भी आपको रिटर्न क्यों भरना चाहिए।तो जल्दी से आप अपना रिटर्न भरे इसकी लास्ट डेट 31.07.2018 हैं वित्तीय वर्ष2017-18 के लिए अगर आप चाहते हैं रिटर्न भरना और कोई दिक्कत आ रही हैं तो आप मामूली फीस देकर इनकम टैक्स फाइल करा सकते सकते हैं। इसके लिए हमारे एक्सपर्ट से मुफ्त में मदद ले सकते हैं। संपर्क करे 8448193040 (The लॉलीपॉप न्यूज़ )

Comments


bottom of page